Search

Bihar: पटना के कोचिंग सेंटरों को शहर से बाहर बसाने की योजना, सरकार देगी सुविधा

Patna: पटना में चल रहे कोचिंग संस्थानों को शहर से बाहर बसाए जाने पर सरकार विचार कर रही है. ये कहना सीएम सम्राट चौधरी का है, उन्होंने कहा कि पटना शहर में काफी भीड़ होती है, ऐसे में कोचिंग सेंटरों के लिए शहर के बाहर व्यवस्थित केन्द्र विकसित किया जाएगा. 

 

सीएम का बयान इसिलए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि, हाल में पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थान केजीएस और ज्ञान बिंदू के संचालकों के बीच विवाद लगातार खबरों में बनी हुई है. 

 


सीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. ऐसे में कोचिंग संस्थानों को भी बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलनी चाहिए. पटना में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों का एक व्यवस्थि सेंटर होना चाहिए. शहर के भीडभाड़ वाले से बाहर शांत जगह पर कोचिंग संस्थानों को बसाया जाएगा. सरकार वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इससे छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा और उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी.

 


सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के सभी वार्डों में आधुनिक सब्जी हाट विकसित करने को लेकर नगर विकास विभाग को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हाट में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां दूध, सब्जी, मछली और डेली की जरूरतें एक ही जगह मिल जाए. इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और बाजार व्यवस्था भी बेहतर होगी. सीएम ने शहरवासियों से अपने घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए गंदे पानी को साफ किया जाएगा. जिससे गंगा नदी को दूषित होने से बचाया जा सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//