Search

CM हेमंत सोरेन से नव पदस्थापित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया.
 
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह,चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज, गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा,  रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर शामिल थे.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही