Search

 
 
 

हजारीबाग : एनटीपीसी के सौजन्य से 22 बच्चे लेंगे कौशल विकास की ट्रेनिंग

 
टेक्नीकल टिप्स के सहारे भविष्य में रोजगार से जुड़ने के मिलेंगे अवसर Barkagaon : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की ओर से परियोजना प्रभावित गांवों के 22 इच्छुक बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाने के लिए राजधानी रांची स्थित झारखंड टूल रूम भेजा गया. ये बच्चे जुगरा, आराहारा, चेपापकला, उपडाडी और पकरी बरवाडीह से हैं. उन्हें सभी सुविधाओं से लैस एक साल के आवासीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. ये बच्चे अपनी रूचि के अनुसार मैकेनिक, वेल्डिंग और अन्य कोर्सों में प्रशिक्षण ले पाएंगे. यह ट्रेनिंग भविष्य में उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान करेगा. इससे पहले भी एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से परियोजना प्रभावित गांव के 57 बच्चों को दो बैच में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इन सभी प्रशिक्षित 57 बच्चों को परियोजना के प्रयासों के सहारे विभिन्न कंपनियों में नौकरियां भी लग गई है. अब तीसरे बैच में 22 बच्चों को रांची रवाना किया गया है. इन बच्चों को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की सीकरी साइट ऑफिस से बस से रवाना किया गया. इस मौके पर पंकज ध्यानी जीएम एलए और आर एंड आर, एसएस. मिश्रा, जीएम इन्फ्रा, अमित कुमार अस्थाना एजीएम एचआर, एमके गुप्ता उपाध्यक्ष झारखंड टूल रूम, ए. मिश्रा वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी टूल रूम, एमके उपाध्याय प्राचार्य माइटी एवं अजीत कुमार डीजीएम सीएसआर-आर और एसके सेनापति डीजीएम सीएसआर-आर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही