Search

सीपी सिंह ने कहा- 2019 में सभी घरों तक पहुंचना था शुद्ध पेयजल, अब तक नहीं पहुंचा, मंत्री ने दिया जवाब

Ranchi : झारखंड विधानसभा में बुधवार को रांची विधायक सीपी सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि 2019 तक जलापूर्ति टेस्टिंग का काम पूरा करना था. बाद में इसे 1 साल का एक्सटेंशन भी दिया गया, लेकिन अभी तक उनके क्षेत्र के कई घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jagannathpur-sub-divisional-magistrate-ordered-to-implement-section-144-in-the-examination-centers/">किरीबुरु

: जगन्नाथपुर अनुमंडल दंडाधिकारी ने निमित परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू करने का दिया आदेश

2600 से अधिक घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

इस पर प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जवाब दिया कि विधायक सीपी सिंह के क्षेत्र के 5500 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य था. करीब 2600 से अधिक घरों तक पहुंचा दिया गया है. बाकी घरों में अभी पाइप लाइन कनेक्शन बिछाने का कार्य प्रगति पर है. नगर विकास विभाग से जैसे-जैसे सूची मिल रही है कनेक्शन दिया जा रहा है. जल्द ही सभी घरों तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. सीपी सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या इस वित्तीय वर्ष की गर्मी तक सभी घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहुंचा दी जाएगी. इस दौरान मजाकिया लहजे में उन्होंने पूछा कि "व्हाट इज द मीनिंग ऑफ जल्द". जो कॉन्टैक्टर इस योजना मे देरी कर रहे हैं उस पर विभाग द्वारा कुछ कार्यवाही की जाएगी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-disclosed-three-big-murder-cases-in-48-hours/">रांची

पुलिस ने 48 घंटे में हत्या के तीन बड़े चर्चित मामलों का किया खुलासा

जल्द ही पेयजल आपूर्ति किया जायेगा

इसके जवाब में प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 सालों में पूरे राज्य में 4.4 लाख घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहुंचाया गया था. हमारी सरकार ने 2 सालों के कठिन समय में भी 12 लाख से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहुंचाने में सफलता पाई है. जहां तक रांची शहर की बात है, तो 5500 शहरों तक जल्द ही पेयजल आपूर्ति कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-lalu-yadav-admitted-to-aiims-treatment-started-in-emergency/">BREAKING

: एम्स में भर्ती हुए लालू यादव, इमरजेंसी में शुरू हुआ इलाज [wpdiscuz-feedback id="ues7nok78k" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//