Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपी स‍िंह ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- तीन साल के कार्यकाल में झारखंड को वर्षों पीछे भेजा

Ramgarh : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यकाल को भाजपा ने लूट, झूठ और भ्रष्टाचार से भरा बताया. इसके विरोध में मंगलवार को रामगढ़ जिले के होटल लॉ मैरिटल के सभागार में रामगढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस क‍िया गया. इसमें पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह ने हेमंत सोरेन पर न‍िशाना साधा. सीपी स‍िंंह ने हेमंत सरकार के कार्यकाल को नाकामियों भरा और भ्रष्टाचार में ल‍िप्‍त बताया. उन्होंने कहा क‍ि पिछले तीन सालों में झारखंड में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. 5 हजार बलात्कार, 5,258 हत्याएं सहित हजारों चोरी और डकैती की घटनाएं दर्ज हुई है. पूरे राज्य में उद्योग धंधे को चौपट कर मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर पोस्टिंग, खनिज तस्करी का नया उद्योग लगाया है. जिसमें अपने मातहतों को लगाकर धन उगाही कर रहे हैं. पांच लाख रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता मेंमें आते ही रघुवर सरकार के कार्यकाल में स्पेशल फोर्स में नियोजित आदिवासी युवाओं को बेरोजगार किया और नक्सली आतंक को बढ़ावा देने का काम किया. उन्होंने आगे कहा क‍ि अपनी भ्रष्टाचार और नाकामियों को छुपाने के लिए जल्दबाजी में मुख्यमंत्री ने 1932 का कार्ड बिना नियोजन नीति को स्पष्ट किए विधानसभा में पास करवाया, पर इन्हें लागू करने की जगह इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र को भेज कर लटकाने का काम किया है. मुख्यमंत्री का गौतस्करों से सहानुभूति दिखाता हालिया बयान को देखें. जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत देते हुए गौ-तस्करों पर कड़ाई न करने की बात कही है, जो न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि रांची में गौ-तस्करों की गाड़ी से कुचल कर मारी गई शहीद महिला पुलिस अधिकारी का भी अपमान है. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र केसरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत सिन्हा, वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि प्रो. आलोक सिंह, डॉ. संजय सिंह, ऋषिकेश सिंह आदि लोग मौजूद थे. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही