Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में CPA की बैठक, कनाडा में होने वाले सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे स्पीकर

Advertisement
Advertisement
सीपीए के होनेवाले 65वें सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भेजे जाने के लिए स्पीकर रविंद्रनाथ महतो का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ. गौरतलब है कि सीपीए का 65वां सम्मेलन कनाडा के हैलीफैक्स में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक होगा.
Ranchi: कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) की बैठक सोमवार को झारखंड विधानसभा में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि 1911 में 6 देशों से विकसित होकर सीपीए आज 67 देशों का विशाल संगठन बन चुका है. यह संयुक्त राष्ट्रसंघ के बाद विश्व का दूसरा बड़ा संगठन है. सीपीए जैसे बड़े संगठन में हमें सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मात्र तक ही सीमित नहीं रहना होगा. बल्कि देश के सम्यक विकास और राष्ट्र की तरक्की में अपनी संपूर्ण भागीदारी किस तरह निभा पायें, उस पर भी विचार-विमर्श करने की जरूरत है.

रूस-यूक्रेन के बीच शांति के लिए सीपीए को झारखंड के भेजा जाए प्रस्ताव - सरयू 

बैठक में विधायक सरयू राय ने प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन और रूस के बीच शांति कायम करने के लिए भी सीपीए की झारखंड शाखा से एक प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए. बैठक में सर्वसम्मति से सीपीए झारखंड शाखा की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को प्राधिकृत किया गया. वहीं सीपीए के होनेवाले 65वें सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भेजे जाने के लिए स्पीकर रविंद्रनाथ महतो का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ. गौरतलब है कि सीपीए का 65वां सम्मेलन कनाडा के हैलीफैक्स में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक होगा.

सीपीए झारखंड में सदस्यों की संख्या 122 हो चुकी है

सीपीए की बैठक में विधानसभा सचिव जावेद हैदर ने सीपीए की झारखंड शाखा का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि 2022 में सीपीए झारखंड शाखा में विधायक मनीष जायसवाल, अंबा प्रसाद, अमित कुमार मंडल, भूषण बाड़ा, नारायण दास, आलोक चौरसिया, अपर्णा सेनगुप्ता, नीरा यादव, सोनाराम सिंकू, सुदिव्य कुमार, ममता देवी और जोबा मांझी सद्स्य बनाये गये हैं. सीपीए की झारखंड शाखा में सदस्यों की कुल संख्या 122 हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/jharkhand-news-adg-anurag-gupta-who-has-been-suspended-for-two-years-has-been-suspended-lagatar/">दो

साल से सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता निलंबन मुक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही