Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 से 26 अगस्त तक कनाडा में सीपीए का सम्मेलन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के साथ पर्यवेक्षक भी जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कनाडा के हैलीफैक्स में होने वाली राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में झारखंड से विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के साथ एक पर्यवेक्षक भी कनाडा जाएंगे. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. झारखंड विधानसभा में स्पीकर रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई, जिसमें सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/oppos-to-eds-questioning-of-rahul-congress-will-show-strength-in-delhi-on-wednesday/">राहुल

से ED की पूछताछ का विरोध, बुधवार को कांग्रेसी दिल्ली में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

हैलीफैक्स में हो रहा है 65वां सम्मेलन

गौरतलब है कि कनाडा के हैलीफैक्स में 20 से 26 अगस्त तक राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 65वें सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसे लेकर झारखंड विधानसभा में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य लंबोदर महतो और निरल पूर्ति ने हिस्सा लिया और सम्मेलन में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की. जिसके बाद स्पीकर ने सीपीए शाखा के सचिव को निर्देश दिया कि जिन सद्स्यों ने सम्मेलन में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है, उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

झारखंड में सीपीए सदस्यों की संख्या फिलहाल 122 है

इससे पहले 9 मई को सीपीए की बैठक हुई थी, जिसमें सदस्यों ने सीपीए में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अपनी राय रखी थी. इसी बैठक में फैसला लिया गया था कि स्पीकर रविंद्रनाथ महतो सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे. साथ ही बैठक में यूक्रेन और रूस के बीच शांति कायम करने का प्रस्ताव भेजने पर भी चर्चा हुई थी. झारखंड में सीपीए के सदस्यों की संख्या फिलहाल 122 है. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-opposed-to-double-cut-of-epf-non-gazetted-personnel-performed-silent-demonstration-in-front-of-directors-office/">रिम्स

: ईपीएफ की डबल कटौती का विरोध, अराजपत्रित कर्मियों ने निदेशक कार्यालय के समक्ष किया मौन प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही