Search

 
 
 

18 वीं वर्षगांठ को लेकर भाकपा माओवादी ने जारी किया बुकलेट, कहा- जनाधार को बढ़ाते हुए जनयुद्ध को आगे बढ़ाये

 
Ranchi : भाकपा माओवादी संगठन का 18 साल होने जा रहा हैं. जिसके लेकर संगठन के द्वारा एक बुकलेट जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि जनाधार को बढ़ाते हुए जनयुद्ध को आगे बढ़ाएं, दुश्मन का रणनीतिक समाधान प्रहार हमले को परास्त करें.इसके अलावा कहा गया है कि भारतीय क्रांति का नेतृत्व करने वाली हमारी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की स्थापना को आगामी 21 सितंबर 2022 तक 18 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी पार्टी के सभी कतारों, क्रांतिकारी जन निर्माणों और जनता का आह्वान करती है कि वह पार्टी की 18 में वर्षगांठ को 21 से 27 सितंबर तक मनायें. पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-confiscated-three-trucks-carrying-illegal-coal-drivers-sent-to-jail/">बोकारो

: पुलिस ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रक किये जब्त, वाहन चालकों को भेजा गया जेल
इसे भी पढ़ें - सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-gives-green-signal-to-shashi-tharoor-to-contest-elections/">सोनिया

गांधी ने शशि थरूर को चुनाव लड़ने को हरी झंडी दी, कहा, जो भी चाहे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े

पिछले एक साल में 124 माओवादी मारे गये

माओवादी के बुकलेट में कहा गया है कि दुश्मनों द्वारा चलाये जा रहे समाधान पर प्रहार हमले को साहस और धैर्य के साथ सामना करते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान 124 कामरेड शहीद हुए इसमें 30 महिला विरुद्ध शामिल है. अमर शहीदों में हमारी केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो के सदस्य भी शामिल हैं. समूचा देश में खुले जन आंदोलन में कार्यरत कई क्रांतिकारी का निधन हुआ.पार्टी की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारी पार्टी के प्यारे संस्थापक कामरेड चारू मजूमदार और कामरेड कन्हाई चटर्जी समेत जनता की मुक्ति के लिए अपनी जान कुर्बान देने वाले तमाम अमर शहीदों को केंद्रीय कमेटी सर झुका कर क्रांतिकारी जोहार अर्पित करती है. इसे भी पढ़ें - चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-no-obc-reservation-in-many-districts-including-west-singhbhum-the-government-should-take-initiative-national-obc-front/">चाईबासा:

पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में ओबीसी आरक्षण नहीं, सरकार पहल करे- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही