Thiruvanthapuram : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया : द मोदी क्वेश्चन पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. केरल की सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने मंगलवार को कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन राज्य में दिखायी जायेगी. डीवाईएफआई ने अपने फेसबुक पेज पर यह घोषणा की है. डीवाईएफआई ने वृत्तचित्र(डॉक्यूमेंट्री) के कई यूट्यूब वीडियो और उसके लिंक साझा करने वाले ट्विटर पोस्ट को ‘ब्लॉक’ करने के केंद्र के निर्देशों के बाद यह घोषणा की. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/americas-fbi-and-indias-cbi-officers-brainstorm-on-cyber-crimes/">अमेरिका
की एफबीआई और भारत की सीबीआई के अधिकारियों ने साइबर अपराधों पर मंथन किया
होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे
की एफबीआई और भारत की सीबीआई के अधिकारियों ने साइबर अपराधों पर मंथन किया
2002 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे
बता दें कि बीबीसी का यह वृत्तचित्र दो भाग में है, जिसमें दावा किया गया है कि यह 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की पड़ताल पर आधारित है. 2002 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन नामक वृत्तचित्र के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. विदेश मंत्रालय ने वृत्तचित्र को दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है तथा यह एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खासहोगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे
Leave a Comment