Search

 
 
 

चतरा व राजमहल सीट से माकपा लड़ेगी चुनाव : प्रकाश विप्लव

 
माकपा की चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बैठक संपन्न Chandwa, Latehar:आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बैठक हुई. इसमें चतरा, पलामू और लातेहार जिला कमिटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता चतरा जिला के वरिष्ठ नेता रामदेव सिंह ने की. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सचिव मंडल सदस्य समीर दास और सुफल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र लाल झंडा के संघर्षों और शहादत की धरती रही है. सीपीएम ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के ज्वलंत स्थानीय मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है. अब समय आ गया है कि इस पिछड़े इलाके चतरा की आवाज लोकसभा में गूंजे. इसलिए चतरा, लातेहार, पलामू जिला कमिटी ने संयुक्त बैठक कर चतरा से उम्मीदवार देने का प्रस्ताव पास किया है. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/gift-to-jamtara-cm-laid-the-foundation-stone-of-virgram-barabendiya-4-lane-psc-bridge/">जामताड़ा

को सौगातः सीएम ने वीरग्राम-बरबेंदिया 4 लेन पीएससी ब्रिज का किया शिलान्यास

विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही मोदी सरकार : प्रकाश विप्लव

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर विपक्षी नेताओं को जेलों मे डाल रही है. देश में डर का माहौल पैदा कर अघोषित आपातकाल लागू किया जा रहा है. उन्होने कहा कि चतरा व राजमहल लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी. बैठक मे सुधांशु शेखर, लातेहार जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, चतरा जिला सचिव राजकुमार यादव, अयुब खान, बैजनाथ ठाकुर, गणेश दास, रसीद मियां व मनु उरांव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-yashwant-sinha-can-spoil-bjps-game/">हजारीबाग

: भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं यशवंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही