Search

 
 
 

भाकपा माले ने मजदूर विरोधी श्रम कोडों के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का लिया निर्णय

भाकपा माले ने 9 जुलाई को घोषित देशव्यापी मजदूर विरोधी चार श्रम कोडों के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मंगलवार को संपन्न हुई दो दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया.
 

Ranchi : भाकपा माले ने 9 जुलाई को घोषित देशव्यापी मजदूर विरोधी चार श्रम कोडों के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मंगलवार को संपन्न हुई दो दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया.

 

 Uploaded Image

 

सदस्यता संख्या में वृद्धि करने का निर्णय 

 

बैठक में पार्टी के सभी जनसंगठनों की सदस्यता में तेजी से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया. आंदोलन को तेज करने और सभी जनसंगठनों के सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सितंबर माह तक पार्टी सभी जिला सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया.

 

 

जुलाई में सदस्यता अभियान चलने का निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जुलाई से 28 जुलाई तक जुलाई अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा और ब्रांच कमेटियों का निर्माण किया जाएगा.

 

 

पेसा कानून और सरना कोड की मांग

 भाकपा माले ने पेसा कानून और सरना कोड को अविलंब लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. बैठक में सामाजिक-राजनीतिक और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी जनपक्षीय संघर्ष को और तेज करेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही