Giridih News: भाकपा (माले) गिरिडीह नगर इकाई ने झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और विधायक, मंत्री से लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले नेता तक का सफर तय किया.
इसे भी पढ़ें:
उनके आकस्मिक निधन से न केवल झारखंड, बल्कि गिरिडीह की तमाम जनता, उनके समर्थक, विरोधी और गठबंधन के सभी साथी आहत हैं.
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू विकास के प्रति समर्पित नेता थे और क्षेत्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके निधन से गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है.
इस अवसर पर भाकपा (माले) ने अपने पूर्व निर्धारित 36 वार्ड अभियान को स्थगित करने की घोषणा की. पार्टी के अनुसार अब यह अभियान 22 सितंबर से पुनः शुरू किया जाएगा.
श्रद्धांजलि सभा में दिनेश विश्वकर्मा, नरेश तुरी, नौशाद आलम, तब्बारक चुन्नू, अमन वारसी, अरबाज अंसारी, अमन गांधी, जनाब अली मुर्तजा, सलीम, एहतेशाम उद्दीन फरीदी, गुफरान अंसारी, आदर्श शर्मा, वारिस अंसारी, इमाम उद्दीन अंसारी, आफताब, शम्सुल और सोहेब अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

