Search

 
 
 

12 फरवरी की आम हड़ताल को भाकपा (माले) का समर्थन, सड़कों पर उतरने का आह्वान

भाकपा (माले) राज्य कमिटी, झारखंड ने 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है.
 

Ranchi : भाकपा (माले) राज्य कमिटी, झारखंड ने 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. पार्टी ने मजदूरों, किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं और आम जनता से हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है.

 

राज्य कमिटी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं, जिनका उद्देश्य स्थायी रोजगार खत्म कर ठेका व असुरक्षित रोजगार को बढ़ावा देना और काम के घंटे बढ़ाना है.

 

भाकपा (माले) ने मनरेगा को कमजोर करने और उसकी जगह विबीग्रामजी योजना लाने की कोशिश को ग्रामीण गरीबों पर हमला बताया. साथ ही, हाल की अमेरिकी डील को देश की आर्थिक संप्रभुता और किसानों के हितों के खिलाफ करार दिया.पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की आम हड़ताल के जरिए जनता करारा जवाब देगी.

 

इसके साथ ही राज्य कमिटी ने मोदी सरकार द्वारा हाल में की गई अमेरिकी डील को भारत की आर्थिक संप्रभुता पर गंभीर हमला बताया. पार्टी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में किया गया यह समझौता देश के हाथ-पांव बांधने जैसा है और भारत की स्वतंत्र आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर करेगा. वहीं, भारी सब्सिडी प्राप्त विदेशी कृषि उत्पादों के आयात का रास्ता खोलकर भारतीय किसानों को असमान और विनाशकारी प्रतिस्पर्धा के सामने खड़ा कर दिया गया है. बिना सब्सिडी और पर्याप्त संरक्षण के भारतीय किसान बर्बादी की ओर धकेले जाएंगे.

 

भाकपा (माले) ने चेतावनी दी कि यह डील भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य संप्रभुता के लिए अत्यंत खतरनाक है. पार्टी ने दावा किया कि मोदी सरकार की इन नीतियों और हमलों के खिलाफ देश की जनता 12 फरवरी की आम हड़ताल के माध्यम से करारा जवाब देगी.

 


.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही