Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाहिद कपूर का खुलासा: संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे ‘एनिमल’ में कबीर सिंह की एंट्री

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं इसे लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं.


इसी बीच शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ के बीच संभावित क्रॉसओवर को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी है.

 

शाहिद कपूर ने क्या कहा

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया -जब फिल्म ‘एनिमल’ बन रही थी, तब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा मुझसे मिलने आए थे. वह चाहते थे कि फिल्म में कबीर सिंह का एक सीन हो. उनका इरादा था कि कबीर सिंह का छोटा सा कैमियो रखा जाए, लेकिन डेट्स की दिक्कत के कारण ऐसा हो नहीं पाया.

 

शाहिद ने आगे कहा कि कबीर सिंह और एनिमल, दोनों ही किरदार संदीप रेड्डी वांगा की सोच का हिस्सा हैं.भविष्य में अगर कभी कोई क्रॉसओवर होता है, तो वह पूरी तरह संदीप रेड्डी वांगा के विजन पर निर्भर करेगा. ये किरदार उनके हैं, उनकी दुनिया है, तो वह जैसा चाहेंगे वैसा करेंगे.

 

संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्में

गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वांगा ने साल 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन किया था, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी.

 

इसके बाद उन्होंने 2023 में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब दर्शक बेसब्री से इसकी अगली कड़ी ‘एनिमल पार्क’ का इंतजार कर रहे हैं.

 

‘ओ रोमियो’ में दिखेगा दमदार स्टारकास्ट

वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की बात करें तो इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छी खासी उत्सुकता देखने को मिल रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही