Hazaribagh : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को सरकारी खजाने की लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया. शहर के जिला स्कूल के पास से भाकपा के कई महिला-पुरुष हाथों में तख्ती लिए समाहरणालय पहुंचे. फिर सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता सीपीआई नेता मिथिलेश दांगी ने की. सुदूर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए सीपीआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हजारीबाग के पूर्व सांसद और वरीय नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि जनता के साथ धोखाधड़ी कर राज्य सरकार उनके प्रशासन और प्रशासन के बाबू पैसा ऐंठने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-rjds-new-executive-committee-includes-32-leaders/">झारखंड
प्रदेश राजद की नई कार्यसमिति में 32 नेताओं को जगह
में फिर श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रीजर में मिला युवती का शव, प्रेमी गिरफ्तार
प्रदेश राजद की नई कार्यसमिति में 32 नेताओं को जगह
हेमंत राज में भ्रष्टाचार का आलम- भुवनेश्वर मेहता
भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि बेवजह आम जनता के जल, जंगल और जमीन की लूट मचाए हुए है. गैरमजरूआ भूमि की बंदोबस्ती भू-माफिया और राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारी के माध्यम से नदी, तालाब, नाला, कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर कब्जा किया जा रहा है. पूर्व सांसद ने कहा कि बीएमडीसी, अदानी, डालमिया, हिंडालको, एनटीपीसी, कोल इंडिया दबंगई दिखाकर राज्य सरकार के अर्दली पुलिस के जरिए गरीब आदमी की जमीन छीन रहा है. रामगढ़ के पतरातू में एनटीपीसी की ओर से 57 लाख, बड़कागांव केरेडारी में 24 लाख, अडानी की ओर से गोंडा में 50 लाख, वहीं इको इकोनामिक जोन में 80 लाख, कोल इंडिया लिमिटेड केएससीएल में 56 लाख, बीसीसीएल में 46 लाख और सीसीएल में नौ लाख रुपए प्रति एकड़ भुगतान किया जा रहा है. इस भेदभाव को समाप्त कर लोगों को जमीन की गारंटी देने और उन्हें रोजगार के साथ उचित मुआवजा देने पर आवाज बुलंद की गई. इसे भी पढ़ें:दिल्ली">https://lagatar.in/shraddha-like-scandal-again-in-delhi-girls-body-found-in-dhabas-freezer-lover-arrested/">दिल्लीमें फिर श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रीजर में मिला युवती का शव, प्रेमी गिरफ्तार
Leave a Comment