Search

 
 
 

शिक्षक प्रशिक्षण के लिए माकपा की दो दिवसीय कार्यशाला

 
Ranchi : माकपा की झारखंड राज्य कमिटी अगले 6 महीने के अंदर अपने दो तिहाई सदस्यों को विभिन्न विषयों पर शिक्षित किए जाने के लिए शनिवार को रांची स्थित एसडीसी में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की. इस कार्यशाला का समापन 19 मार्च को होगा. कार्यशाला की अध्यक्षता सुखनाथ लोहरा ने की. कार्यशाला में पार्टी के विभिन्न जिलों और पार्टी के नेतृत्व में चलने वाले जनसंगठनों से चुने हुए कुल 67 शिक्षकों ने हिस्सा लिया .कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए माकपा के राज्य सचिव ने कहा कि आज शासक वर्ग बड़े पैमाने पर संगठित प्रयास कर रहा है. आम मेहनतकशों को जो अपने जीवन जीविका पर बढते खतरे, बढती महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं, उन्हें अंधविश्वास, भाग्य और कर्मकांड की ओर धकेला जाये. ताकि वे अपनी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार नीतियों के पीछे की राजनीति को न समझ सकें. इसलिए इस दौर में आम जनता को वैज्ञानिक चेतना से लैस करते हुए उन्हें शासक वर्ग के षडयंत्रों से अवगत कराना हमारा महत्वपूर्ण काम है. इस कार्यशाला से प्रशिक्षित शिक्षक पूरे झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को शिक्षित किए जाने के काम में लगेंगे. इसे भी पढ़ें – सरहुल">https://lagatar.in/barricading-will-be-removed-near-siram-toli-before-sarhul/">सरहुल

से पहले सिरम टोली के समीप बैरिंकेडिंग हटाये जायेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही