Search

 
 
 

Deoghar News: मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, फूड फैक्ट्रियों पर भी छापेमारी के निर्देश

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर विशेष टीम गठित कर व्यापक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
 
बैठक करते डीसी

Deoghar News: लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर अब प्रशासन के निशाने पर हैं. खाद्य पदार्थों में मिलावट और अमानक सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए देवघर जिला प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. अब सिर्फ मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों में छापेमारी नहीं होगी, बल्कि खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों और उत्पादन इकाइयों की भी सघन जांच की जाएगी.

 

गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर विशेष टीम गठित कर व्यापक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें:

सबसे अहम निर्देश यह है कि मिलावट के खेल की जड़ तक पहुंचने के लिए निर्माण और प्रसंस्करण इकाइयों की जांच होगी. सवाल है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध हैं और उनके निर्माण में किन मानकों का पालन किया जा रहा है?

 

प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाने और विभागों के बीच समन्वय बनाकर नियमित निगरानी का भी निर्देश दिया है. हालांकि, अब असली परीक्षा इन आदेशों के धरातल पर उतरने की होगी. छापेमारी कितनी व्यापक होती है और मिलावटखोरों पर कितनी ठोस कार्रवाई होती है, इस पर आम लोगों की नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही