Search

झारखंड में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, आज DGP के नेतृत्व में CID की समीक्षा बैठक

Ranchi: झारखंड में अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आज दोपहर 3 बजे आयोजित होगी. यह बैठक डीजीपी के नेतृत्व में होगी, जिसमें विभिन्न जिलों में चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
 
बैठक में दुर्गम इलाकों में अवैध रूप से हो रही अफीम खेती को नष्ट करने की कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. साथ ही जिलों को अभियान तेज करने और समन्वय के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए जा सकते हैं.

इस उच्चस्तरीय बैठक में रांची समेत राज्य के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे. माना जा रहा है कि समीक्षा के बाद अवैध अफीम खेती और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही