Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 4 भट्टियां ध्वस्त और 1300 किलो जावा महुआ नष्ट

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. कुचाई थाना क्षेत्र के जिलिंग्दा गांव में छापेमारी कर विभाग की टीम ने 4 अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया.

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई.

अधिकारियों ने बरामद जावा महुआ और अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही चारों भट्टियों को भी तोड़ दिया गया.

विभाग ने बताया कि जिन अवैध चुलाई अड्डों की पहचान की गई है, उनके संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. प्रशासन का मानना है कि अवैध शराब का कारोबार जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही