Search

 
 
 

रांची में बढ़ते अपराध पर सख्ती : DGP ने देर रात वारदात स्थलों का किया दौरा, SSP ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ की बैठक

रांची में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. एक ही रात सीरिज में तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के बाद व्यवसायियों में पैदा दहशत को दूर करने के लिए बुधवार की रात डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिंग रोड, ओरमांझी और टाटीसिल्वे के वारदात स्थलों का दौरा किया.
 

Ranchi :  रांची में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. एक ही रात सीरिज में तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के बाद व्यवसायियों में पैदा दहशत को दूर करने के लिए बुधवार की रात डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिंग रोड, ओरमांझी और टाटीसिल्वे के वारदात स्थलों का दौरा किया. उनके साथ रांची के जोनल आईजी एडीजी मनोज कौशिक, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी भी थे.

 

Uploaded Image

तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना के बाद बुधवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठक की थी.

 

वहीं रांची एसएसपी ने व्यवसायियों के बीच पैदा दहशत को दूर करने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए गुरुवार को पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक भी की.  बैठक में एसएसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों को आश्वासन दिया कि पुलिस अलर्ट है और अपराधियों से निपटने के लिए मुश्तैद है. व्यवसायियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी.

 

एसएसपी ने व्यवसायियों से कहा कि रिंग रोड में सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है. जहां भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है, वहां के बारे में सूचना दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. थाना में अगर रेस्पांस नहीं मिलता है, तो हमें सूचित करें. छुट्टी के बाद पैसा लेकर बैंक जाना हो तो थाना को सूचना दें. ताकि पुलिस सुरक्षा दे सके. 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात हुई लूट की वारदातों के बाद बुधवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने एक बैठक कर रांची के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर चिंता जतायी थी. साथ ही यह अल्टीमेटम दिया था कि अगर सुरक्षा नहीं मिला तो वह रात में पेट्रोल पंप को बंद रखेंगे. इसके बाद से रांची पुलिस अलर्ट मोड में है.

 

एसएसपी के साथ बैठक करने वालों में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राजहंस मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज भट्टाचार्या,  कमलेश सिंह, सुजीत तिग्गा, प्रमोद कुमार, विनोद रंजन, नरेंद्र, प्रशांत चौधरी, निपुण, राहुल जायसवाल, कुश धवजनाथ शाहदेव, सानिया समेत दो दर्जन पेट्रोल पंप मालिक उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही