Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, जून के शुरुआती 6 दिनों में काटे गए 30420 चालान

Ranchi : राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 6 जून 2026 को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 6 जून 2026 को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

Uploaded Image

6 जून के जारी किए गए चालान के आंकड़े

 

6 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 3,785 चालान काटे गए. इनमें सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,082 लोगों के खिलाफ हुई. वहीं, नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में 1,176 चालान जारी किए गए. इसके अलावा 197 वाहन चालक रेड लाइट जंप करते पकड़े गए.

 

अन्य प्रमुख उल्लंघन इस प्रकार रहे-

ओवर स्पीड : 56
रॉन्ग साइड ड्राइविंग : 48
नो एंट्री उल्लंघन : 44
अतिरिक्त सवारी : 37
बिना ड्राइविंग लाइसेंस : 24
बिना यूनिफॉर्म : 23
पिलियन राइड नियम उल्लंघन : 23
ब्लैक फिल्म : 8
फैंसी नंबर प्लेट : 7
सीट बेल्ट : 7
बीमा नहीं होने पर : 6
टो व्हीकल : 6
प्रेशर हॉर्न : 5
प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं : 4
ट्रिपल राइडिंग : 2
शराब पीकर वाहन चलाना : 2

 

यातायात पुलिस के अनुसार 1 जून से 6 जून 2026 तक कुल 30420 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, रेड लाइट का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही