Search

 
 
 

Cricket : न्यूजीलैंड को झटका, बेन सियर्स वनडे सीरीज से हुए बाहर, लिस्टर को मिला मौका

Auckland : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स एंकल की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है. बेन सियर्स की जगह बेन लिस्टर को टीम में शामिल किया गया है.
 

Auckland : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स एंकल की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है. बेन सियर्स की जगह बेन लिस्टर को टीम में शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें...


सियर्स को मी में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में दिक्कत हुई थी. इसी कारण उन्हें इलाज के लिए न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया गया है. लिस्टर ने 2023 में पाकिस्तान गके खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. वह न्यूजीलैंड के लिए अब तक कुल 17 इंटरनेशनल मुकाबले (4 वनडे और 13 टी20) खेले 17 विकेट ले चुके हैं. सियर्स से पहले ब्लेयर टिकनर भी टखने की तय सर्जरी के कारण स्वदेश लौट चुके हैं. 

 

वहीं, कई खिलाड़ी किसी-किसी कारण से मैच नहीं खेल पाए. इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है. वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की इस वनडे सीरीज का आगाज 12 जुलाई से गुयाना में होगा. जिसके पहले तीन मैच 12, 14 और 17 जुलाई को होंगे, जिसके बाद सीरीज के आखिरी दो मैच 20 और 22 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होंगे.

 

न्यूजीलैंड टीम 

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही