New Delhi: अक्षर पटेल की शानदार पारी की बदौलत भारत ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से मात दे दी. सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 2 गेंद रहते भारत ने 311 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल की 35 गेंद में पांच छक्के और तीन चौके से सजी 64 रन की नाबाद पारी के दम पर मैच जीत लिया. वेस्टइंडीज को दो गेंद रहते दो विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की. भारत ने पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज की थी. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज शाई होप (115 रन) के शानदार शतक और कप्तान निकोलस पूरन (74 रन) के छह छक्के जड़ित अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 311 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
के चार लोकसभा सदस्य मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mmmm-3-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
करोड़ में राज्यपाल, राज्यसभा सीट दिलाने का वादा करने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mmmm-14.jpg"
alt="" width="600" height="350" />
श्रेयस-संजू सैमसन ने पारी संवारा
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही. श्रेयस अय्यर (63 रन) और संजू सैमसन (54 रन) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी के बाद भारत की पारी संवरी. बाद में पटेल ने टीम को जीत तक पहुंचाया. पटेल के छक्के से टीम ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बनाकर सीरीज जीत ली. उन्होंने 40 रन देकर एक विकेट भी झटका. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/four-lok-sabha-members-of-congress-suspended-for-remaining-period-of-monsoon-session/">कांग्रेसके चार लोकसभा सदस्य मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
alt="" width="600" height="400" />
भारत की धीमी शुरूआत
टीम ने धीमी पिच पर 10 ओवर तक बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए थे. बारिश की बाधा के बाद 11वें ओवर में भारत ने कप्तान शिखर धवन (13) का विकेट गंवा दिया. रोवमैन शेफर्ड की गेंद पर कायल मेयर्स ने डीप थर्ड मैन पर शानदार कैच लपक कर धवन की पारी का अंत किया. टीम ने पहला विकेट 48 रन पर खोया. शुभमन गिल (43 रन, 49 गेंद, पांच चौके) भी कुछ ही देर बाद पवेलियन पहुंच गए. 16वें ओवर में मेयर्स की शार्ट गेंद को जल्दी खेल गए और इसी गेंदबाज को कैच देकर आउट हुए.अंतिम 25 ओवरों में 188 रन की दरकार
सूर्यकुमार यादव (09) ने अगले ओवर में अकील हुसैन की पहली गेंद को लांग ऑन पर छक्के के लिए भेजा, यह भारतीय पारी का पहला छक्का था. पर मेयर्स ने 18वें ओवर में सूर्यकुमार को बोल्ड कर भारतीय टीम को 79 रन पर तीसरा झटका दिया.सैमसन ने आते ही फाइन लेग पर पर चौका लगाया. उन्होंने इसके बाद 20वें और 24वें ओवर में हेडन वॉल्श पर कवर्स के ऊपर और लांग ऑफ पर शानदार छक्के जड़े. सैमसन और श्रेयस अय्यर धीरे धीरे मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे. 25 ओवर तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 124 रन था. उसे अगले 25 ओवर में 188 रन की दरकार थी. इसे भी पढ़ें-100">https://lagatar.in/thug-gang-who-promised-to-get-governor-rajya-sabha-seat-for-100-crores-busted/">100करोड़ में राज्यपाल, राज्यसभा सीट दिलाने का वादा करने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़
alt="" width="600" height="350" />
Leave a Comment