Search

 
 
 

100 करोड़ में राज्यपाल, राज्यसभा सीट दिलाने का वादा करने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़

 
New Delhi :  केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने राज्यसभा सीटों और राज्यपाल पद का झूठा वादा करके लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी करने की कोशिश करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में महाराष्ट्र के लातूर के कमलाकर प्रेमकुमार बंदगर, कर्नाटक के बेलगाम के रवींद्र विट्ठल नाइक और दिल्ली-एनसीआर के महेंद्र पाल अरोड़ा, अभिषेक बूरा और मोहम्मद एजाज खान को नामजद किया है. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों पर हमला करने के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक आरोपी भाग गया. इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-mahendra-singh-dhoni-problems-may-increase/">Breaking

: महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को दे रहे थे झांसा

अधिकारियों के अनुसार आरोपी बंदगर खुद को सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में खुद को पेश कर रहा था. इतना ही नहीं वह लोगों के सामने उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ अपने संबंधों का दिखावा कर रहा था. वह  बूरा, अरोड़ा, खान और नाइक को लोगों को झांसा देकर काम लाने के लिए कहता था ताकि उसके बदले में वह करोड़ों रुपये की डील कर सके. इतना ही नहीं आरोपी खुद को बड़े नेताओं के करीबी बताकर लोगों को बरगलाते थे. हालांकि सीबीआई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

बड़े नेताओं के करीबी बताकर लोगों को बरगलाते थे

अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने राज्य सभा में सीटों की व्यवस्था, राज्यपाल के रूप में नियुक्ति, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों के तहत विभिन्न सरकारी संगठनों में अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए झूठा आश्वासन देकर निजी व्यक्तियों को धोखा देने के लिए साजिश रची. इसे भी पढ़ें – साल">https://lagatar.in/naxalite-incidents-reduced-in-the-year-2022-131-cases-registered-in-150-days/">साल

2022 में कम हुई नक्सली घटनाएं, 150 दिनों में 131 मामले हुए दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही