Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट: भारत ने जिम्बाब्बे को 10 विकेट से रौंदा, बने कई कीर्तिमान

New Delhi: जिम्बाब्बे के खिलाफ भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में शानदार शुरूआत की है. पहले मैच में जिम्बाब्बे को 10 विकेट से रौंद दिया. ओपनर शिखर धवन नाबाद 81 और शुभमन गिल नाबाद 82 के अर्धशतकों की मदद से करारी मात दी. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है. भारत की जिम्बाब्वे पर वनडे में यह लगातार 13वीं जीत है. यह किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत का लगातार जीत का सबसे लंबा सिलसिला है. शुभमन गिल और शिखर धवन ने इस मैच में 192 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम इंडिया को दस विकेट से जीत दिलाई. भारत ने तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से मैच जीता है. इसे भी पढ़ें-कश्मीर">https://lagatar.in/hawala-agent-who-raised-funds-for-terrorists-of-kashmir-arrested-from-delhi/">कश्मीर

के आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाला हवाला एजेंट दिल्ली से गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kkk-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

भारत का एक और रिकॉर्ड

जिम्बाब्बे के खिलाफ पहले मैच में शुभमन गिल और शिखर धवन ने 192 रन की साझेदारी की. यह जोड़ी पिछले चार मैचों में तीन बार शतकीय साझेदारी कर चुकी है. जिम्बाब्वे पर इस जीत के साथ भारत ने किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले भारत ने साल 1988 से 2004 के बीच बांग्लादेश को लगातार 12 मैचों में हराया था. अब भारत ने 2013 से 2022 के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13 मैच जीत लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया लगातार 11 मैच जीत चुकी है जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 मैच और बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैच जीतने के अलावा टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार 11 मैच जीत चुकी है. भारत ने यह कारनामा साल 1986 से 1988 के बीच किया था. इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया साल 2002 से 2005 के बीच लगातार 10 मैच जीत चुकी है.

ओपनिंग में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

शिखर धवन और शुभमन गिल ने इस मैच में 192 रन की साझेदारी की और यह वनडे क्रिकेट में 10 विकेट से मिली जीत में भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी. साल 1998 में शारजाह के मैदान पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना विकेट खोए दूसरी पारी में 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी. इससे पहले इसी टीम के खिलाफ 2016 में भारत 126 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत चुका है. 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ भी भारत ने बिना विकेट गंवाए 123 रन बनाकर जीत हासिल की थी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-it-is-necessary-to-recruit-vip-in-rims-only-then-will-the-bumpy-road-be-known/">रांची:

रिम्स में VIP का भर्ती होना जरूरी, तभी ऊबड़-खाबड़ सड़क का चलेगा पता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jjjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

भारत के सामने 190 रनों का था लक्ष्य

जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर में मात्र 189 रनों के स्कोर पर सिमट गई, क्योंकि इंडियन गेंदबाजों के सामने उनकी एक ना चली. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 30.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया. 3 विकेट लेकर जिम्बाब्बे के शीर्षक्रम को झकझोरने वाले दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही