Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, टीम में हो सकता है बदलाव

New Delhi: वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम की नजर अब क्लीन स्वीप है. वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे क्रिकेट मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी. टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

राहुल द्रविड़ संतुलन बनाने पर देंगे जोर

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ इस मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं लेकिन वह जीत की लय बरकरार रखने के लिए टीम संतुलन बनाए रखने पर जोर देंगे. बल्लेबाजी विभाग में शुभमन गिल पर रुतुराज गायकवाड को प्राथमिकता मिलने की संभावना नहीं है. गिल ने पिछले दो मैचों में 64 और 43 रन की दो उपयोगी पारियां खेली थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-whenever-the-modi-government-is-afraid-it-forwards-the-ed-brajendra-singh/">धनबाद

: मोदी सरकार जब-जब डरती है, ED को आगे करती है-ब्रजेन्द्र सिंह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ccc-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

सूर्यकुमार यादव को एक और मौका

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव को पहले दो मैचों में नाकामी के बावजूद एक और मौका दिया जा सकता है. ऐसे में ईशान किशन को बाहर ही बैठना पड़ेगा. रविंद्र जडेजा को इस सीरीज के लिए शिखर धवन के साथ उप कप्तान बनाया गया था और ऑलराउंडर के रूप में वह पहली पसंद थे लेकिन घुटने की चोट के कारण व पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. यह भी सुनिश्चित नहीं है कि जडेजा तीसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं क्योंकि उनकी अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने दूसरे मैच में 64 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी. पटेल के इस प्रदर्शन को टीम प्रबंधन नजरअंदाज नहीं कर सकता है.

अर्शदीप को मिल सकता है मौका

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में वनडे के दौरान जांघ की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी लेकिन अब वह फिट हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें आवेश खान की जगह टीम में लिया जा सकता है. आवेश ने दूसरे वनडे में छह ओवर में 54 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. आवेश और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शैली एक तरह की है और ऐसे में इनमें से किसी एक को ही अंतिम एकादश में रखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-celebration-among-players-and-office-bearers-on-neeraj-chopra-winning-silver/">पाकुड़

: नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने पर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में जश्न का माहौल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/cccc-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वेस्टइंडीज पर होगा दबाव

जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो उनके पास क्षमतावान खिलाड़ी हैं लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. वह अभी तक शाई होप, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल या रोमारियो शेफर्ड पर निर्भर रहे हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ने अभी तक अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. श्रृंखला के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है. वेस्टइंडीज का लक्ष्य वनडे में अपनी हार का क्रम तोड़ना होगा क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह. वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कायल मेयर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडन सील्स, हेडन वॉल्श. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही