Search

 
 
 

Cricket News: 45 के हुए ‘कैप्टन कूल’ धोनी, फर्श से अर्श तक की कहानी

भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन है. वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वे 'कैप्टन कूल' और चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के बीच 'थाला' के नाम से मशहूर है.
 

Lagatar Desk: भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन है. वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वे 'कैप्टन कूल' और चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के बीच 'थाला' के नाम से मशहूर है.


कप्तानी में कोई सानी नहीं

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को सीमित ओवरों के फॉर्मेट यानी ICC टी20 विश्व कप (2007), वनडे विश्व कप (2011) और ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2013) चैंपियन बनाया. साथ ही भारत को 2009 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंचाया. 

 

कैप्टन कूल से मैच फिनिशर तक

धोनी का मैदान पर भारी दवाब में भी शांत स्वभाव उन्हें कैप्टन कूल बनाया. वे संयम को खो बिना मैच जीतने में अहम भूमिका निभाते थे, जो उन्हें दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शामिल करता है. इसलिए वे विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ 'फिनिशर' के रूप में जाने जाते है. उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा लिया. लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास हैं.

इसे भी पढ़ें:


टिकट कलेक्टर से विस्फोटक बल्लेबाज 

7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची (तब बिहार) में जन्मे धोनी की क्रिकेट सफर प्रेरणादायक कहानियां है. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने से पहले रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एगजामनर (TTE) काम किया. उन्हें रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी मिली थी, खास बात यह है कि वह घरेलू क्रिकेट में कभी रेलवे के लिए नहीं खेले. उन्होंने साल 2002 में रेलवे के लिए ट्रायल दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.

 

साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई. जिसमें उनका हेलिकॉप्टर शॉर्ट क्रिकेट जगत में काफी मशहूर है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 60 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें 27 मुकाबलों में जीत मिली. वे 90  टेस्ट क्रिकेट मैच में 4,876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं टी20 में 72 मैच के लिए कप्तानी की, जिनमें 41 जीत दर्ज की. वह 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1,617 रन बनाए.  

 

बैटिंग के साथ फुर्तिला विकेटकीपर

विकेट के पीछे उनका फुर्तिला बिजली जैसी स्टंपिंग कई मौके पर साबित किया, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों है. विकेटकीपर के तौर उनके नाम 150 से अधिक कैच और कई स्टंपिंग दर्ज हैं.

 

CSK को 5 बार बनाया चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धोनी का जलवा कायम है. उनकी कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब दिलाया. उन्होंने आईपीएल में 278 से अधिक मैच में 5,400 से ज्यादा रन बनाए हैं. क्रिकेट फैंस आईपीएल के 19वें सीजन में धोनी को मैदान पर देखने के लिए इंतजार करते रह गए. लेकिन फिट नहीं होने के कारण वे एक भी मैच नहीं खेल सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही