Search

 
 
 

45 के हुए कैप्टन कूल  माही ,फैंस ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर रांची समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है
 

Lagatar Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर रांची समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है.सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटर और कई दिग्गज हस्तियां 'कैप्टन कूल' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं. 

 

 

आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतने वाले इकलौते कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब दिलाया. उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, जिसके चलते आज भी उन्हें दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है.

 

 

संन्यास के बाद भी कायम है लोकप्रियता

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है.

 

1,000 करोड़ रुपये से अधिक की बताई जाती है संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है. उनकी आय का प्रमुख स्रोत आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियां हैं.

 

'कैप्टन कूल' नाम भी हुआ ट्रेडमार्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने अपने लोकप्रिय उपनाम 'कैप्टन कूल' को ट्रेडमार्क कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. यह नाम लंबे समय से उनकी शांत कप्तानी और दबाव में बेहतरीन फैसले लेने की क्षमता का प्रतीक माना जाता है.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही