Search

 
 
 

Ranchi News :  स्मार्ट सिटी परिसर में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या सुसाइड जांच जारी

राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. सोमवार की देर रात सुनसान जगह पर शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है.  मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3 थेथरकोचा निवासी सूरज नायक के रूप में हुई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. सोमवार की देर रात सुनसान जगह पर शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है.  मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3 थेथरकोचा निवासी सूरज नायक के रूप में हुई है. 

 

 पुलिस ने घटनास्थल के पास एक ई-रिक्शा बरामद किया है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसी पारिवारिक या आर्थिक तंगी के चलते सूरज ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. या फिर किसी ने उसकी हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. 


राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

सोमवार देर रात स्मार्ट सिटी रोड से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तुरंत धुर्वा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस हर एंगल (मर्डर और सुसाइड) से मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही