Search

 
 
 

वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद RDCA सचिव-कोषाध्यक्ष के अधिकार वापस, शंभू सिन्हा को मिली जिम्मेदारी

रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) के सचिव शैलेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. दोनों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है.
 
  • वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद RDCA के सचिव व कोषाध्यक्ष के अधिकार छीने
  • शंभू को कार्यवाहक सचिव, अंजना को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ranchi :  रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) के सचिव शैलेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. दोनों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है. 

 

आरडीसीए के उपाध्यक्ष सुनील कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार,  समिति की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव करेंगे. वहीं, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार और आरडीसीए कार्यकारिणी सदस्य अनवर मुस्तफा को समिति का सदस्य बनाया गया है.

 

Uploaded Image

सहायक सचिव शंभू शरण सिन्हा को कार्यवाहक सचिव की जिम्मेदारी 

 

शैलेंद्र कुमार और सौमित्र पटनायक पर लगे आरोपों की जांच पूरी होने तक उनसे उनके सभी अधिकार और जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गई हैं. वहीं जांच के दौरान संघ के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहायक सचिव शंभू शरण सिन्हा को कार्यवाहक सचिव और सहायक सचिव अंजना दुबे को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

 

जांच के लिए गठित समिति को सभी दस्तावेजों की जांच करने, संबंधित लोगों से पूछताछ करने और जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.  आदेश में सचिव और कोषाध्यक्ष को जांच समिति के साथ पूरा सहयोग करने और सभी जरूरी रिकॉर्ड व दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही