Search

 
 
 

Jamshedpur : बर्मामाइंस में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ की नोंक पर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण निरुद्ध किया गया है. आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो चापड़ भी बरामद किए गए हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ की नोंक पर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण निरुद्ध किया गया है. आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो चापड़ भी बरामद किए गए हैं. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, बीते 5 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे बर्मामाइंस निवासी राजेश कुमार जायसवाल बाजार जा रहे थे. रास्ते में सुनसान जगह पर वह टॉयलेट के लिए रुके. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और चापड़ दिखाकर उन्हें धमकाया. इसके बाद दोनों बदमाश उनका मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए. 

 

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार से स्कूटी पर भाग रहे थे. लेकिन बर्मामाइंस बाजार के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े. जल्दबाजी में दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. लेकिन घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, दो चापड़ और लूटा गया मोबाइल वहीं छूट गया.

 

इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सामान जब्त कर लिया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर गोलमुरी लोहार लाइन निवासी निहाल खत्री को गिरफ्तार किया. वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया.  गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 700 रुपये भी बरामद कर लिए.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निरुद्ध नाबालिग पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में वर्ष 2025 और 2026 के तीन मामले पहले से दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही