Search

 
 
 

Cricket News: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभिषेक पर एक मेडिकल छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप है. क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया है.
 

Lagatar Desk: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभिषेक पर एक मेडिकल छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप है. क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के मुताबिक, जून में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट तथा आपराधिक धमकी दी. जिसके बाद अभिषेक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. 

 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में पिछले ही महीने सुनवाई करते हुए अभिषेक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि आरोपियों के पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त करें ताकि शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग न हो सके. 

 

आपको बता दें कि अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. भारत की अंडर-19 टीम और ईस्ट जोन की टीम में चयनित होकर चर्चा में आए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही