Search

 
 
 

Cricket News: टी20 में भारत की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड की 2-0 से बढ़त

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 में मुकाबले में भारत को सबसे बड़ी हार मिली. इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों के भारी अंतरों से हरा दिया. यह अबतक की सबसे बड़ी दूसरी हार है. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 76 रनों पर सिमट गई.
 

Lagatar Desk: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 में मुकाबले में भारत को सबसे बड़ी हार मिली. इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों के भारी अंतरों से हरा दिया. यह अबतक की सबसे बड़ी दूसरी हार है. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 76 रनों पर सिमट गई. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है.

 

सिर्फ 4 बल्लेबाज दहाई तक पहुंचे

पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बना ली. टी20 फॉर्मेट में भारत की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए. भारतीय टीम 11.4 ओवर में मात्र 76 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

साल 2019 में टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी. वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रनों के अंतर से हराया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है. 

 

7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट में हुए आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही भारत की विकेट ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस मैच में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए. दोनों ने 13-13 रन बनाए. वहीं, सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ां पार नहीं कर सकें. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट लिए. आदिल राशिद को दो और विल जैक्स को एक विकेट मिले.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही