Search

 
 
 

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान और शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 8.56 लाख करोड़ स्वाहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिये गये ईरान के साथ युद्धविराम का समझौता खत्म होने वाले बयान से आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया. दोपहर 2 बजे तक, BSE सेंसेक्स 1800 अंक (2.05फीसदी) गिरकर 76570 पर ट्रेड कर रहा था.
 

Mumbai :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिये गये ईरान के साथ युद्धविराम का समझौता खत्म होने वाले बयान से आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया. दोपहर 2 बजे तक, BSE सेंसेक्स 1800 अंक (2.05फीसदी) गिरकर 76570 पर ट्रेड कर रहा था. NSE निफ्टी इंडेक्स 493 अंक (2.03 फीसदी) गिरकर 23,907 पर पहुंच गया था.

 

    

शेयर बाजार में निवेशकों को भारी चूना लगा. बता दें  कि कल मंगलवार को निवेशकों की कुल संपत्ति 480.20 लाख करोड़ रुपये   थी, जो आज  8.56 लाख करोड़ रुपये घटकर 471.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी दोपहर के कारोबार में  इंटरग्लोब एविएशन, HUL, मारुति सुजुकी, ITC, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, RIL, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर 5फीसदी तक गिर गये. 


 
आज बुधवार दोपहर ढाई बजे तक इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स लगभग 1,900 अंकों तक टूटा. अंत में  1,878.26 अंक (2.40फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 76,302.46 पर बंद हुआ. इस ब गिरावट के कारण निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गये.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 
   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही