Search

 
 
 

Cricket News: डोपिंग में पॉजिटिव मिले पाकिस्तानी क्रिकेटर मो. नवाज, T20 वर्ल्ड कप में बड़ा खुलासा

ICC के खुलासे के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में खलबली मच गई है. पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. डोप टेस्ट में दोषी पाए जाने के बाद ICC ने नवाज को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है.
 

Lagatar Desk: ICC के खुलासे के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में खलबली मच गई है. पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. डोप टेस्ट में दोषी पाए जाने के बाद ICC ने नवाज को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. ICC ने 17 जुलाई (शुक्रवार) को एक प्रेस रिलीज में इसका खुलासा किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


हैरानी की बात ये है कि नवाज को T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए डोप टेस्ट में दोषी पाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे. ICC के बयान के मुताबिक, नवाज का डोप टेस्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच के बाद किया गया था. भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में हुए T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड से हुआ था. इस मैच का आयोजन कोलंबो में हुआ था. 

 

वर्ल्ड डोपिंग के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान किसी भी खिलाड़ी का कभी भी मैच के बाद डोप टेस्ट किया जा सकता है. ICC ने बताया कि बाद नवाज के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ कारबॉक्सी-टीएचसी (Carboxy-THC) पाया गया. जो ICC के एंटी डोपिंग नियम का उल्लंघन है. हालांकि पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज ने अपने अपराध को स्वीकार किया और कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ को टूर्नामेंट से पहले इस्तेमाल किया गया था. इसे प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था.

 

नवाज का रिकॉर्ड हुआ रद्द

एंटी डोपिंग कोड के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद ICC ने नवाज पर 3 महीने का बैन लगा दिया है, जिसकी शुरुआत 1 मई 2026 से मानी गई है. नवाज ने ICC की ओर से दिए गए डोपिंग रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने का फैसला किया है. इसको देखते हुए ही ढाई महीने के बाद ही उनका ये बैन हटा दिया गया है.


वैसे, नवाज को अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा करना होगा, जिसके बाद ही उन्हें अपनी बची हुई सजा से पूरी तरह छूट मिल पाएगी. साथ ही, पाकिस्तान-नीदरलैंड मैच और उसके बाद 1 मई तक जितने भी मुकाबलों में नवाज ने खेले, उन सभी से नवाज के रन, कैच और विकेट समेत सभी आंकड़े रद्द कर दिया गया हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही