Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट : लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच, भारत के लिए ‘करो या मरो” का मुकाबला

IND vs NZ 2nd T20: लखनऊ में न्यूजीलैंड के साथ 3 टी-20 सीरीज का दूसरा मैच भारत खेलेगा. न्यूजीलैंड ने रांची में पहले टी-20 मैच में भारत को 21 रन से मात दे दिया. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी तथा मुख्य गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम रांची में पहले मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन जाल में फंस गई थी और उसे 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की कमजोरी भी सामने आई क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने रन लुटाकर टीम को दबाव में डाला. मलिक ने जहां अपने एक ओवर में 16 रन दिए उन्हें अर्शदीप ने पारी के अंतिम ओवर में 27 रन लुटाए. इससे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पर दबाव बन गया. अर्शदीप का आखिरी ओवर आखिर में मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. इसे भी पढ़ें: बड़ा">https://lagatar.in/big-accident-averted-flight-going-from-lucknow-to-kolkata-collided-with-bird/">बड़ा

हादसा टला : लखनऊ से कोलकाता जा रही फ्लाइट पक्षी से टकराया

भारत का शीर्षक्रम लड़खड़ा रहा

भारत की बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चोटी के तीन बल्लेबाज केवल 15 रन जोड़ पाए. भारत यदि हार का अंतर कम कर पाया तो उसका श्रेय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को जाता है जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. वाशिंगटन ने बाद में स्वीकार किया कि 150 का स्कोर बराबरी का होता. कप्तान पंड्या संभवत: अर्शदीप को वापसी का मौका दे सकते हैं. शुभमन गिल वनडे में बेहतरीन फॉर्म में थे लेकिन टी20 में वह इसे बरकरार नहीं रख पाए. उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं और उन्हें आगे मौका दिया जाना तय है https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iiii-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सबड़े बड़ी चिंचा ईशान और हुड्डा का लचर फॉर्म

लेकिन टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ईशान किशन और दीपक हुड्डा की फॉर्म है. किशन ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ा था लेकिन इसके बाद वह इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए. सलामी बल्लेबाज के रूप में उतर रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने उसके बाद 37, 2, 1, 5, नाबाद 8, 17 और 4 रन की पारियां खेली हैं. अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय की ही बात करें तो इस प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक 14 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. हुड्डा भी ‘पावर हिटर’ के रूप में खास सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं. पिछली 13 पारियों में उनका औसत केवल 17.88 है. इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में नाबाद 41 रन रहा. रांची में शुक्रवार को पहले मैच में वह 10 गेंदों पर केवल 10 रन बना पाए थे. इसे भी पढ़ें: मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-hindu-organizations-take-out-jan-aakrosh-morcha-demand-for-implementation-of-love-jihad-anti-conversion-law/">मुंबई

: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iiii-3-1.jpg"

alt="" width="633" height="360" />

वाशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म

पहले मैच में हार के बावजूद भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा. उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 50 रन भी बनाए. विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन उन्हें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से सहयोग की जरूरत है. जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह भारत में श्रृंखला जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा. उसका दारोमदार एक बार फिर से डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल पर टिका रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही