Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट: आज भारत-WI के बीच पहला टी-20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी रोहित की सेना

Advertisement
Advertisement
New Delhi: वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 में अपना दमखम दिखाएगी. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जायेगा. भारतीय समयानुसार रात के 8 बजे से मैच शुरू होगा. वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज सीरीज में मिली हार को भुलाते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के इरादे से खेलने उतरेगी. हालांकि वेस्ट विंडीज टीम के लिए टी20 सीरीज में जीत हासिल करने आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे भारत के शीर्ष खिलाड़ी एक बार टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. इसे भी पढ़ें-BSNL-">https://lagatar.in/bsnl-package-more-than-1-lakh-crore-expectations-redundant/">BSNL-

1.40 लाख करोड़ का पैकेजः उम्मीद बेमानी

ब्रायन लारा स्टेडियम में टी-20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप में तीन महीने से भी कम समय बचा है, जिससे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को अपनी `कोर` टीम पक्की करने के में मदद मिलेगी. रोहित, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सभी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के बाद टीम में वापसी करेंगे, जबकि टी20 विशेषज्ञ दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल भी पांच टी20 मैचों का हिस्सा होंगे. रोहित की अगुवाई वाली टीम का ध्यान एशिया कप और फिर विश्व कप के लिए अपने आक्रामक रुख को जारी रखने पर होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ccc-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="450" />

रात 8 बजे से टी-20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार 29 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) खेला जाएगा टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा.

सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच त्रिनिदाद के तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क - सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर प्रसारित होगा.

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैनकोड एप

आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर वेस्टइंडीज बनाम भारत पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप फैनकोड ऐप का इस्तेमाल करके लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं. इसे भी पढ़ें-पंकज">https://lagatar.in/saryu-seeks-reply-from-cm-on-pankajs-arrest-and-ed-summons-to-abhishek/">पंकज

की गिरफ्तारी और अभिषेक को ईडी के समन पर सरयू राय ने सीएम से मांगा जवाब
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/cccc-9.jpg"

alt="" width="640" height="360" />

भारत की टी20 टीम

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई.

वेस्टइंडीज की टी20 टीम

निलस पूरन, रोवमन पॉवेल, शरमार्ह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, एकल होसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडीन स्मिथ, डिवॉन थॉमस, हेडेन वाल्श जूनियर. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही