Search

 
 
 

भोजपुर में अपराधी बेखौफ : डेयरी विवाद में पड़ोसियों ने संचालक को मारी गोली

Lagatar Desk :  राजदेव चौधरी और उनके पड़ोसियों के बीच डेयरी चलाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले पिता और उनके बेटों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली राजदेव चौधरी के बाएं पैर में लगी, जिससे वे घायल हो गए.
 

Lagatar Desk :  बिहार में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोजपुर जिले में हाल ही में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि गीधा थाना क्षेत्र स्थित बिरमपुर गांव में गोलीबारी की एक और वारदात सामने आई है. यहां डेयरी संचालन से जुड़े विवाद में पड़ोसियों ने डेयरी संचालक को गोली मार दी. घायल संचालक की पहचान बीरमपुर निवासी राजदेव चौधरी (59 वर्षीय)  के रूप में की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, राजदेव चौधरी और उनके पड़ोसियों के बीच डेयरी चलाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले पिता और उनके बेटों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली राजदेव चौधरी के बाएं पैर में लगी, जिससे वे घायल हो गए.

 

फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल राजदेव चौधरी का आरोप है कि अगर उन्होंने समय पर डेयरी का दरवाजा बंद किया होता, तो उन पर और हमला हो सकता था. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही