Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Crime News: खूंटी में PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

Khunti : खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के पर्चे, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है.

 

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना की योजना बनाने के लिए जंगल में जुटे हैं. ऐसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई.

 

गिरफ्तार आरोपियों में सैमुएल गुड़िया, धीरज स्वांसी और सुनिल स्वांसी शामिल हैं. पूछताछ में तीनों ने कर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग और आगजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

 

साथ ही तोरपा क्षेत्र में गैस वाहन पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूली है. पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर  सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही