Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : सबर-बिरहोरों के सशक्तिकरण की तैयारी, मिशन उत्थान के तहत परिवारों का सर्वे

डीसी राजीव रंजन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की टीम बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया सबर बस्ती पहुंची. टीम ने सबर परिवारों से संपर्क कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन किया.
Advertisement
Advertisement
गांव में सर्वे करने पहुंची टीम.

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विलुप्त होने की कगार पर खड़ी आदिम जनजाति सबर व बिरहोरों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 'मिशन उत्थान' शुरू किया है. इसके तहत सबर-बिरहोर परिवारों का वृहत सर्वे किय जा रहा है.


डीसी राजीव रंजन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की टीम बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया सबर बस्ती पहुंची. टीम ने सबर परिवारों से संपर्क कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन किया. टीम ने उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, जॉब कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच की. साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण व शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया.

 


जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य इस जमीनी सर्वे के आधार पर एक सटीक और समेकित डेटा तैयार करना है, ताकि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. इस पहल के माध्यम से पीवीटीजी (PVTG) समुदाय की विशिष्ट आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें आवास, आय-सृजन और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से आच्छादित करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही