Search

 
 
 

Jamshedpur News : अबुआ आवास योजना में लापरवाही, 25 पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक, 22 को नोटिस

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में अबुआ आवास योजना में लापरवाही बरतने पर 25 पंचायत सचिवों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है. साथ ही 22 पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया गया है. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत सेवकों में हड़कंप मच गया है.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में अबुआ आवास योजना में लापरवाही बरतने पर 25 पंचायत सचिवों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है. साथ ही 22 पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया गया है. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत सेवकों में हड़कंप मच गया है.

 

लापरवाही के कारण रैंकिंग हो रही थी खराब 

उल्लेखनीय है कि अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में पंचायत सचिवों की भूमिक महत्वपूर्ण होती है. पंचायत सचिवों की लापरवाही की वजह से पूर्वी सिंहभूम जिले की रैंकिंग खराब हो रही थी. इस योजना की स्थिति पर सरकार के स्तर से नजर रखी जा रही है.

 

रैंकिंग खराब होने के बाद जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा की. समीक्षा में 47 पंचायतों के पंचायत सेवकों की लापरवाही सामने आयी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही