Search

 
 
 

Jharkhand News : 5 लाख का इनामी नक्सली अंगरिया कर सकता है सरेंडर, मुठभेड़ में हुआ था घायल

झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सूचना है कि पांच लाख का इनामी नक्सली सागेन अंगरिया पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकता है.  हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.
 

Ranchi/Chaibasa :  झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सूचना है कि पांच लाख का इनामी नक्सली सागेन अंगरिया पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकता है.  हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.

 

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में सागेन अंगरिया घायल हो गया था. इस मुठभेड़ में एक नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत भी मारा गया था. 

 

सुरक्षाबलों ने सारंडा जंगल में घेराबंदी की है. इस कारण अंगरिया अपना इलाज नहीं करा पा रहा था. ऐसे में वह पुलिस के संपर्क में आया और उसने सरेंडर करने की इच्छा जतायी. पुलिस ने भी सरेंडर को लेकर सहमति दे दी है.

 

बता दें कि सागेन अंगरिया चाईबासा के सांगाजाटा गांव का रहनेवाला है. वह नक्सली इसराइल पूर्ति के साथ था. इसराइल पूर्ति भी इसी गांव का रहने वाला था. सागेन अंगरिया के परिवार के लोग भी चाहते हैं कि वह पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही