Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में दो दिन ठप रहेगा झारभूमि पोर्टल, नहीं होंगे जमीन संबंधी काम

Ranchi: झारखंड में जमीन से जुड़े काम कराने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 7 और 8 मई 2026 को झारभूमि पोर्टल को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है. विभाग के अनुसार, पोर्टल को तकनीकी रूप से और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में जमीन से जुड़े काम कराने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 7 और 8 मई 2026 को झारभूमि पोर्टल को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है.

 

विभाग के अनुसार, पोर्टल को तकनीकी रूप से और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान जिला कार्यालयों में उपयोग होने वाले कंप्यूटरों के MAC ID और IP एड्रेस को झारनेट फायरवॉल से जोड़ा जाएगा. इसका उद्देश्य अनधिकृत पहुंच और डेटा लीक जैसी समस्याओं को रोकना है.

 

पोर्टल बंद रहने के दौरान लोग ऑनलाइन लगान भुगतान, म्यूटेशन की स्थिति जांचने, खतियान देखने और नए आवेदन जमा करने जैसे काम नहीं कर पाएंगे. विभाग का कहना है कि 9 मई 2026 को दोपहर 12 बजे के बाद पोर्टल दोबारा सामान्य रूप से काम करने लगेगा.

 

इस संबंध में उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि सुरक्षा अपग्रेडेशन के दौरान स्वतः दाखिल खारिज से जुड़ा कोई भी डेटा डिलीट या प्रभावित नहीं होना चाहिए. इसके लिए तकनीकी टीम और जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. विभाग का दावा है कि तय समय सीमा के भीतर तकनीकी काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही