Search

 
 
 

Ranchi Crime News: सड़क विवाद में मारपीट व राइफल छीनने वाले 7 गिरफ्तार

रातू थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी पास और हाई बीम लाइट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लाइसेंसी राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रातू थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी पास और हाई बीम लाइट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लाइसेंसी राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
 
  • सभी आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी पास और हाई बीम लाइट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लाइसेंसी राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

घटना 5 मई की रात मालमाडु गांव के पास तारूप जाने वाली सड़क पर हुई थी. बताया गया कि महिंद्रा XUV में सवार सतीश कुमार और उनके सहयोगी की सामने से आ रहे पिकअप वैन सवार लोगों से साइड देने और लाइट डिम नहीं करने को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें XUV सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है.

 

मारपीट के दौरान आरोपियों ने सतीश कुमार का लाइसेंसी 315 बोर राइफल छीन लिया और फरार हो गए. मामले में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मुरचू गांव समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में मुरचू गांव निवासी सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दासुवा उरांव, रंजीत गोप और सोमरा उरांव शामिल हैं. वहीं, होचर पतरा टोली निवासी विपिन उरांव और गुमला जिले के भरनों थाना क्षेत्र के खाखसी टोला निवासी बबलू अहीर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया लाइसेंसी 315 बोर राइफल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन JH01-EF-4034 बरामद कर लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही