Search

 
 
 

Crime News : रांची में बस लूट की कोशिश नाकाम, 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद

रांची से नांलंदा जा रही जीवन ज्योति बस के साथ बुधवार को लूट की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. घटना अरगोड़ा चौक के पास हुई, जहां बस नो-इंट्री क्षेत्र में रुकी हुई थी.
 

Ranchi : रांची से नांलंदा जा रही जीवन ज्योति बस के साथ बुधवार को लूट की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. घटना अरगोड़ा चौक के पास हुई, जहां बस नो-इंट्री क्षेत्र में रुकी हुई थी.

 

पुलिस ने बताया कि तीन अपराधी बस के पास आए. उनमें से दो अपराधी बस में घुसकर चालक को हथियार के बल पर डराने लगे और रंगदारी की मांग की. बस चालक ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उस पर फायरिंग की. इसमें चालक बाल-बाल बच गया.

 

घटना के समय अरगोड़ा चौक पर पुलिस और ट्रैफिक कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इस कार्रवाई में एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे.

 

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल, खोखा और दो मोबाइल जब्त किया.

 

पुलिस ने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर छापेमारी की. इस कार्रवाई में भागे हुए दो अन्य अपराधी और हथियार उपलब्ध कराने वाला एक अपराधी भी गिरफ्तार किया गया. जिसमें कुंदन कुमार सोनी, निवासी महावीर नगर, रांची, अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह, निवासी गयाजी, बिहार, नितिन पांडेय उर्फ अमन, निवासी नवादा, बिहार, गोलू राम उर्फ गोलु बाल्मोकी, निवासी महावीर नगर शामिल हैं.

 

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ धारा 109/126(2)/308(4)/352/3(5)/61(2) भा०न्या०स० एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही