Search

 
 
 

Crime News: अपराधी प्रिंस खान ने फिर जारी किया वीडियो, कहा- पासपोर्ट बनवाने के लिए इंस्पेक्टर रंधीर को दिया 10 लाख

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहे अपराधी प्रिंस खान ने एक और वीडियो जारी किया है. प्रिंस खान ने धनबाद के एसएसपी को लेकर तो कई बातें की ही हैं, उसने यह भी खुलासा कर दिया है कि उसका पासपोर्ट कैसे बना. वो सच कह रहा है या झूठ यह तो जांच का विषय है, लेकिन उनसे कहा है कि उसका पासपोर्ट धनबाद में पदस्थापित रहे रंधीर कुमार ने बनवाया.
 

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहे अपराधी प्रिंस खान ने एक और वीडियो जारी किया है. प्रिंस खान ने धनबाद के एसएसपी को लेकर तो कई बातें की ही हैं, उसने यह भी खुलासा कर दिया है कि उसका पासपोर्ट कैसे बना. वो सच कह रहा है या झूठ यह तो जांच का विषय है, लेकिन उनसे कहा है कि उसका पासपोर्ट धनबाद में पदस्थापित रहे रंधीर कुमार ने बनवाया. प्रिंस खान के मुताबिक पासपोर्ट बनवाने के लिए रंधीर कुमार को उसने 10 लाख रुपये दिये. इस तथ्य की पुष्टि लगातार मीडिया नहीं करता है.


उल्लेखनीय है कि प्रिंस खान पाकिस्तान में रह रहा है. पुलिस का दावा है कि उसने आतंकी संगठन से संपर्क कर लिया है. वह पाकिस्तान में ही रहकर झारखंड में व्यवसायियों से लेवी वसूल रहा है.


प्रिंस ने ताजा वीडियो में यह दावा किया है कि सिस्टम ने उसे अपराधी बना दिया है.  वह तो डेयरी और बिल्डिंग का काम कर रहा था. इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने उसके डेयरी को बहुत नुकसान किया. तोड़-फोड़ किया. उसे गलत तरीके से फंसाया. फिर वह उसी इंस्पेक्टर को दस लाख रुपया देकर पासपोर्ट बनवाया और निकल गया. अब उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही