Search

 
 
 

Ranchi News : स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रशासन सख्त, DC ने प्राचार्यों को लगाई फटकार

राजधानी रांची में निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढ़ोतरी किए जाने के मामले पर जिला प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर फीस वृद्धि को लेकर कड़ी नाराजगी जताई
 

Shreya

Ranchi : राजधानी रांची में निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढ़ोतरी किए जाने के मामले पर जिला प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर फीस वृद्धि को लेकर कड़ी नाराजगी जताई.

 


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आरटीई नियमों के तहत दो वर्षों में फीस वृद्धि का प्रावधान है, लेकिन कई स्कूल हर वर्ष फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूल फीस में अनावश्यक और अधिक प्रतिशत की बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए.

 


उपायुक्त ने उन विद्यालयों को फटकार लगाई जिनमें लगातार हर साल फीस बढ़ाई जा रही है. साथ ही कहा कि शिक्षा व्यवस्था सेवा का माध्यम है, न कि केवल व्यवसाय.बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्कूलों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं अब सभी निजी स्कूलों की फीस संरचना और बढ़ोतरी के नियमों की समीक्षा भी की जा सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही