Search

 
 
 

Crime News: खूंटी में 2 लाख का डोडा बरामद, तस्कर फरार

खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक छोटा चारपहिया वाहन में डोडा लोड कर बंदगांव से मुरहू की ओर लाया जा रहा है.
 

Khunti : खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक छोटा चारपहिया वाहन में डोडा लोड कर बंदगांव से मुरहू की ओर लाया जा रहा है. 

 

इसी सूचना के आधार पर SP के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. पुलिस टीम चमराटोली मैदान के पास जांच कर रही थी. इसी दौरान एक वैगनआर कार पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगी. पीछा करने पर चालक बाजीगामा रोड के पास वाहन छोड़कर पारसा जंगल की ओर फरार हो गया.

 

वाहन की तलाशी लेने पर 7 प्लास्टिक बोरे में करीब 131.8 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही