Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Crime News : रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की 3 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नीले रंग की स्विफ्ट कार में हथियार और गोलियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं.

सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी रोड नंबर-07, स्वर्णरेखा नदी के पास एक नीले रंग की स्विफ्ट कार को रोका. कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई, जिनकी पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डू और रोहित महली के रूप में हुई.

तलाशी के दौरान सुमित मिंज के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की गई, जिसकी मैगजीन में छह जिंदा गोलियां थीं. वहीं, कार की तलाशी में 1 देसी कट्टा, 1 मैगजीन, 6 जिंदा गोलियां, 1 मारुति स्विफ्ट कार, 2 लोहे की टांगी, 1 लोहे का बेसबॉल स्टिक, 1 लकड़ी का बेसबॉल स्टिक, 5 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट (टैब) बरामद किया. 

पुलिस द्वारा जब बरामद सामानों के वैध दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद सभी सामानों को जब्त कर लिया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही