Search

 
 
 

Crime News: कडरू में ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने मादक पदार्थों के खिलाफ  कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
 
  • 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद
  • एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

Ranchi : जिला प्रशासन ने मादक पदार्थों के खिलाफ  कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कडरू में संजय साहू और रवि नामक व्यक्ति बाहर से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे हैं. जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में अरगोड़ा और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संजय कुमार साहू (45) और सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि (36) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ अरगोड़ा थाना कांड संख्या 105/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही